नालंदा- नालंदा के एक स्कूल में शराब पार्टी और जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में एक जेडीयू नेता भी शामिल है.
जानकारी अनुसार, बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के अंबेर चौक स्थित एक स्कूल शराब और जुए का धंधा हो रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी करते हुए अस्थावां के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में 2 लाख 88000 नकद और कई मोबाइल भी जब्त किया गया है.
बता दें कि बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. 8 सालों में नीतीश कुमार ने कानून में कई संशोधन किए. बावजूद इसके बिहार में शराब की तस्करी जारी है. इतना ही नहीं छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम पर भी शराब माफिया लगातार हमले करते रहते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








