डेस्क- बिहार के जमुई कोर्ट में एक साले ने अपने जीजा पर भरी भीड़ में चाकू से हमला कर दिया. जख्मी धनबाद से अपनी पत्नी से समझौता करने कोर्ट पहुंचा था. घायल रोहित को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
जानकारी देते हुऐ लड़के पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि धनबाद का रोहित अपने पिता और चाचा आदि के साथ जमुई कोर्ट पहुंचा था. जज साहब के पास उपस्थित हुआ. जज साहब के द्वारा रोहित से कहा गया कि पत्नी और दो बच्चे हैं, ठीक से रखो.
जज साहब के सामने ही लड़की और लड़का के माता पिता उलझ गए. हो हल्ला करने लगे तो साहब और पेशकार सभी ने समझाया की बाहर जाकर बैठिऐ. सभी कोर्ट परिसर से बाहर आ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिर लड़का की तरफ से कोर्ट में लिखित दिया गया कि पूर्व की भांति लड़की ( पत्नी ) को अच्छे से रखेंगे. साथ ही विदाई कराने की बात हुई. हमलोग आगे बढ़ गए. अचानक पीछे देखे तो मार हो रहा था. साले ने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया.
इसकी सूचना माननीय न्यायालय को दी गई. न्यायाधीश ने लिखित आवेदन मांगकर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. रोहित के वकील ने कहा कि घटना को साला और ससुर ने मिलकर अंजाम दिया.








