पटना- राजधानी पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार सुबह पटना सिटी के मंगल तालाब के पास की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उनसे सोने की चेन छीनने की कोशिश की जिसका विरोध करने पर हत्या कर दी गयी. हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हत्या के पीछे कारण क्या है. बीजेपी चौक मंडल के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं.
घटना को लेकर श्याम सुंदर के पुत्र रविशंकर शर्मा ने बताया कि श्याम सुंदर अपने रिश्तेदार को रिसीव करने के लिए 4:30 बजे सुबह में घर से निकले थे. जब उन्हें आने में देर होने लगी तब परिजन उन्हें ढूंढने के लिए घर से बाहर निकले.
कुछ दूर पर मनोज कमलिया स्टेडियम के पास देखा तो मुन्ना शर्मा जमीन पर खून से लखपथ गिरे थे. परिजन उनको आनन-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि सुबह-सुबह बदमाशों ने उनको गोली मार दी. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.








