गिरिडीह- FCI के ठेकेदार रामजी पांडेय के घर पर बुधवार को CBI ने छापेमारी की है. बुधवार की सुबह 6:30 बजे ही CBI ने ठेकेदार के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर दबिश दी. लगभग पांच घंटे तक सीबीआई की टीम रामजी पांडेय के घर में डटी रही. इस दौरान कई महत्वपूर्ण कागजातों को खंगाला गया.
वहीं सीबीआई की एक टीम गिरिडीह के पांडेयडीह स्थित एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के घर की तलाशी ले रही है. छापेमारी के दौरा भारी नकदी और कई दस्तावेजों की बरामदगी की सूचना मिल रही है. सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवायी है. जानकारी के अनुसार, अनाज घोटाले को लेकर यह छापेमारी की जा रही है.
गिरिडीह जिले के सरिया में एफसीआई के गोदाम संचालन का ठेका लंबे समय से रामजी पांडे के पास था. आरोप है कि रामजी पांडे ने गोदाम से 16 हजार टन से भी ज्यादा अनाज की फर्जी कागजात के आधार पर निकासी की और उसकी कालाबाजारी की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी अनुसार, एफसीआई ने सरिया में दस हजार टन क्षमता का गोदाम शास्त्रीनगर गिरिडीह में रहने वाले रामजी पांडे से किराये पर लिया था. इसके संचालन की जिम्मेदारी भी उन्हें ही दी गई थी. अनाज की हेराफेरी और कालाबाजारी का यह मामला एफसीआई की एक टीम द्वारा गोदामों के निरीक्षण के दौरान पकड़ में आया था.
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि जनवितरण प्रणाली के तहत वितरण के लिए रखा गया हजारों टन अनाज फर्जी कागजात के आधार पर निकाला गया. इसके बाद एफसीआई ने इसकी जांच सीबीआई से कराने का निवेदन किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








