रांची- झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग चौथे चरण से शुरू होगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सभी नेताओं ने मंगलवार को कार्यक्रम आ अब लौट चलें के तहत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य संजय सिंह एवं उनके साथ भाजपा के मंडल महामंत्री सहित सैड़कों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया। मौके पर ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार युवाओं का रुझान बढ़ा है इससे स्पष्ट दिख रहा है कि कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा बढ़ता जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि झारखंड में ऐसे समय में पुराने साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के उपरांत मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा अब सिर्फ जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार पर दुहाई देने वाली भाजपा में अब पूरी तरह भ्रष्टाचारियों को सम्मान दिया जा रहा है। पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ रहा है।