पटना- मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिहार के बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र स्थित मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनो अपराधियों की पहचान बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के महसी गांव के 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सूरज पाल के रूप में हुई है।
इस मामले में विक्की की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनके बेटे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विक्की होली के बाद कमाने के लिए बाहर गया था। लेकिन इस तरह की घटना सुनकर सभी लोग हैरान हैं। सुनीता देवी ने कहा है कि रात में बेतिया पुलिस आई थी और विक्की के पापा को उठाकर ले गई।
वहीं, आरोपी सागर के पिता ने बताया कि सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में मेरे बेटे सागर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कैसे हुआ, अभी किसी को पता नहीं चल पाया है। यहां घर के सभी लोग परेशान हैं। आरोपी सागर के पिता ने कहा कि हमलोग रोज कमाने और खाने वाले मजदूर वर्ग के लोग हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि मेरा बेटा कमाने के लिए जालंधर गया हुआ था। अब वह मुंबई कैसे पहुंच गया, किसी को पता नहीं है। पहले इस तरह की बात नहीं थी। बहुत सीधा लड़का है वह। होली के बाद कमाने के लिए घर से निकला था।आरोपी सागर के पिता ने कहा कि कल रात में पुलिस मेरे घर आई थी और मेरे दूसरे बेटे राहुल को पकड़ कर ले गई।
बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर विगत 14 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भुज पहुंची और दोनों को धर-दबोचा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)