बेगूसराय- बिहार के बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर अंधाधुन फायरिंग की। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है 16 धुर की जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है। घायलों की पहचान संजात गांव निवासी युगल किशोर झा के 55 वर्षीय बेचे हेमंत कुमार झा और मनोज कुमार ईश्वर के 26 वर्षीय बेटे देवराज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
घटना के बाद परिजनों ने अपने ही गोतिया पर भूमि विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी अनुसार जख्मी हेमंत झा का अपने भाई के साथ 16 धुर जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम सभी लोग घर पर बैठे थे, तभी चचेरे भाई ने आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों के साथ घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया, जिसमें हेमंत झा और देवराज को गोली लगी है। डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)