भागलपुर- भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक राशन डीलर को रंगदारी न दिए जाने पर दिन दहाड़े गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घायल डीलर को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल का नाम मो.शोराव बताया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल डीलर के बेटे ने बताया कि अपराधियों ने तीन दिन पहले पांच लाख रुपए रंगदारी मांग थी और पैसे नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। डीलर पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। गोलीबारी का आरोप मोहम्मद चांद नामक शक्स पर लगा है।