किशनगंज- भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों एक महिला और बच्चे को गिरफ्त्तार किया है। बताया जा रहा है दोनो अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.महिला और बच्चा आपस में मां बेटे बताए जा रहे है।एसएसबी ने दोनों को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
गिरफ्तारी के बाद जब मामले की छानबीन हुई तो पाया गया दोनो मां बेटे पाकिस्तानी है महिला की पहचान मोहम्मद हनीफ की 62 वर्षीय पत्नी शाइस्ता हनीफ और उसके 11 साल के बेटे आर्यन के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तान के करांची स्थित गहनमार स्ट्रीट, सर्राफा बाजार के रहने वाले हैं। महिला और बच्चे के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार जब दोनो मां बेटे अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे तभी एसएसबी के जवानों ने दोनों को धर दबोचा और जब उनसे कागजात मांगे तो उनके पास कोई भी वैध पेपर नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।फिलहाल पुलिस दोनों पाकिस्तानी मां-बेटे से पूछताछ में जुटी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)