पटना- बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार सुबह नोएडा स्थित आवास पर आखिरी सांस ली. वे लंबे समय से बीमार थे. आरके सिन्हा एक सफल कारोबारी भी थे और SIS ग्रुप को संस्थापक थे. आर के सिन्हा बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से थे.
परिवार के सदस्यों ने बताया कि, ”शुक्रवार सुबह आरके सिन्हा का नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र लाया जायेगा. पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.”
आरके सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर में हुआ था. पिता की नौकरी पटना में थी, तो उनकी शिक्षा-दीक्षा पटना में हुई. इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. साल 1971 में बतौर पत्रकार भारत-पाकिस्तान युद्ध को कवर किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के विरुद्ध लिखने के कारण उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा. इसके बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सलाह पर उन्होंने पटना के एक गैरेज में एसआईएस (SIS) कंपनी बनाई. वह बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. आरएसएस में भी इनकी बड़ी पकड़ थी. बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद भी बनाया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








