रांची- रांची से नई दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 9 अक्टूबर को रद्द कर दी गई है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण रेलवे की ओर से यह कदम उठाया गया है.
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली में 10 अक्टूबर को क्रॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है. इसी को देखते हुए ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.
चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्रॉकरोच जनता पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस कार्यक्रम के कारण 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़कों पर जाम लगने की संभावना जताई गई है. यात्रियों को होने वाली संभावित परेशानी और यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है.








