डेस्क- कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्तूबर के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले कई राज्यों से नई दिल्ली आने वालीं ट्रेनें कैंसिल किए जाने और दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ही सवाल उठाए हैं .
उन्होंने पूछा है कि लोग कितनी ट्रेनें रोक लेंगे या कितनी सड़कें जाम कर देंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि ये भारत के युवा हैं, जो दूसरों को राह दिखाते हैं, खुद अपनी नई राह बना लेंगे।
हरियाणा के सोनीपत में एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के बाद पासवान ने कहा, “ये भारत के युवा हैं, इन्हें कोई रोक नहीं सकता। जो लोग ऐसी गलतफहमियां फैला रहे हैं, उनसे मैं पूछता हूं; कोई असल में कितनी ट्रेनें रोक सकता है?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कितनी कनेक्टिविटी रोकी जा सकती है? कितने रास्ते जाम किए जा सकते हैं? ये भारत के युवा हैं; इनमें दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है। ठीक वैसे ही जैसे पिछली पीढ़ियों ने किया है और इसलिए, इन्हें कोई रोक नहीं सकता।”
चिराग पासवान ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रदर्शन होते हैं और होने भी जरूरी हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन करना ही मकसद है, तो आज करें या 10 दिन बाद करें,कीजिए लेकिन समाधान प्रदर्शन से नहीं, बल्कि बातचीत से निकलेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं का दिल्ली जाना और अपने सुझाव देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके सुझाव से कोई सहमत हों या न हों लेकिन संवाद जरूरी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








