भागलपुर- भागलपुर-अहमदाबाद के बीच अब साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी.पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम मांझी ने बताया कि यह ट्रेन वर्तमान में चल रही 09447/09448 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद क्लोन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन को नियमित करते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित की जाएगी. इससे भागलपुर समेत मुंगेर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को गुजरात की सीधी रेल सुविधा मिलने से काफी लाभ होगा.
उन्होंने बताया कि 19423 अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 26 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी और तीसरे दिन सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
वहीं वापसी में 19424 भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी. इसकी सेवा 28 अगस्त 2026 से शुरू होगी और तीसरे दिन सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीपीआरओ ने बताया कि इस नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले मार्ग में अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है. इससे मुंगेर जिले के यात्रियों के साथ-साथ लखीसराय, भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी अहमदाबाद की सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा.








