डेस्क- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्द बोले। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए। इसको लेकर सत्तापक्ष ने जमकर हंगामा किया।
एंटी पेपर लीक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह गुस्सा नहीं था, हिंसा नहीं थी, नफरत नहीं थी. यह इस देश के युवाओं की, इस देश की आने वाली पीढ़ी की गहरी अभिव्यक्ति थी और मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को इस अभिव्यक्ति का सम्मान करना चाहिए.
उन्होंने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि अगर बीजेपी के मेरे दोस्त जाकर अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई-बहन जो कर रहे हैं, उसके बारे में उन्हें क्या लगता है, तो उन्हें अपने बच्चों में भी सहमति मिलेगी. जो हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है और हर भारतीय को गर्व होना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लोकसभा के नेता राहुल गांधी ने बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि गृहमंत्री जो सदन में अभी मौजूद नहीं हैं, उन्होंने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया, लेकिन उनमें इतनी ताकत नहीं है कि वे सदन में बहस के दौरान आकर बैठे.
राहुल गांधी के इस बयान के बाद पूरे सदन में हंगामा मच गया. सत्तापक्ष ने राहुल गांधी से इस बयान के लिए माफी मांगने को कहा. सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें गंभीरता पूर्वक बयान देना चाहिए.
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मैं जब भी कुछ कहने के लिए अपना मुंह खोलता हूं, सत्तापक्ष के लोग चिल्लाना शुरू कर देते हैं. राहुल गांधी के बयान के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उठकर कहा कि मैं बहुत विनम्रता से कहता हूं कि विपक्ष के नेता द्वारा इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों को हटा दिया जाना चाहिए. मैं ट्रेजरी बेंच के नेताओं से भी अपील करता हूं कि वे चुप रहें और राहुल गांधी की बात सुनें.
राहुल ने कहा कि पेपर लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था शिक्षा मंत्रालय नहीं, बल्कि RSS चला रहा है और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल दिखावा है।
राहुल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गृहमंत्री ने गोली और पैलेट गन चलाने की अनुमति दी। किरेन रिजिजू ने इसे गंभीर और निराधार आरोप बताते हुए राहुल से माफी की मांग की।








