डेस्क- नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस्तीफा दे दिया है. देश की सरकार जेन जी के आगे झुक गई है. इस मामले में अब बॉलीवुड से भी रिएक्शन आ गया है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रकाश राज ने एक्स पर अपना रिएक्शन दिया और पोस्ट में लिखा, ‘बधाई हो. मेरे प्यारे कॉकरोच्स. डियर सोनम वांगचुक सर और हर कोई, जो युवाओं के साथ खड़े थे. आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हो.’
इसके साथ ही अरमान मलिक ने भी एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ‘पावर ऑफ द यूथ.’वहीं, संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘पिछले 20 दिनों में हमने आंसू, खुशी, हिम्मत, लचीलापन और यहां तक कि ब्लड भी देखा. आपको पीछे धकेला गया, फिर भी आप डटे रहे. और आज लगता है कि यह सब सार्थक रहा. यही जज्बा है. यही जोश है. जेन जी जिंदाबाद.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ‘धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दिया. 30 दिन के नेशन वाइड स्टूडेंट के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद सफलता हासिल हुई.’
इसके साथ ही अदिति राव हैदरी ने भी इंस्टाग्राम पर रिएक्शन दी और खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, ‘सही लड़ाई लड़ना और जीतना.’ उन्होंने जेन जी के लिए भी खास मैसेज लिखा, ‘जेन जी की जीत के लिए.
ईमानदारी, सम्मान, अहिंसा, जवाबदेही, अभिव्यक्ति की आजादी और समझदारी को और मजबूती मिले. ये हमेशा डर, बंटवारे और नफरत से ज्यादा जोरदार और प्रभावी रहें.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘शिक्षा मंत्री ने रिजाइन दे दिया है और ये युवाओं की बड़ी जीत है.’
वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दे दिया. हर स्टूडेंट जो पुश करते रहे. सवाल करते रहे और आशा बनाए रखी. ये पल आपके लिए है.’ इसी कड़ी में समय रैना का भी नाम शामिल है. उन्होंने लिखा, ‘छात्रों को और अधिक अधिकार.’
एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए पोस्ट में लिखा, ‘अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना.’
दिव्येंदु शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘फर्क पड़ता है…आवाज उठाने से फर्क पड़ता है और आवाज ना उठाने से वो चली जाती है. जय हिंद.’ वहीं, सोनू सूद ने लिखा, ‘जेन जी…मैं आप जैसा क्यों बनूं?’








