रांची- रांची के कांके में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग को खंडित कर दिया गया है. शिवलिंग खंडित करने की वजह से इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं, कांके पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मिली जानकारी अनुसार, मामला शुक्रवार देर रात की है, लेकिन रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिली है. जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
ग्रामीणों का कहना है कि शिवलिंग को खंडित किए जाने की घटना से उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है. लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कारवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








