देवघर- झारखंड के देवघर से शनिवार को पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया.गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग जंगल में बैठकर मोबाइल फोन के जरिए लोगों से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
इसकी जानकारी मिलते ही देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने मौके पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे. वे ओटीपी भेजकर उसे साझा करने के लिए कहते थे और ओटीपी मिलते ही अपने शिकार के बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 8 सिमकार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीत कुमार मंडल, दिनेश कुमार दास, अक्षय कुमार दास, प्रभात कुमार दास और संदीप कुमार दास के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ आरोपियों का साइबर अपराध के मामलों में पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








