दरभंगा- बिहार के दरभंगा में प्रेम विवाह से नाराज दारोगा ने अपनी भतीजी के पति की हत्या कर दी. घटना जिले के बहादुरपुर थाना के एक गांव की है.
बताया जा रहा है कि आरोपी पटना पुलिस में दारोगा के पद पर कार्यरत है. उसने तलवार से हत्या करने के बाद खुद के सिर में भी गोली मार ली. गंभीर स्थिति में जिले के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक ने करीब तीन साल पहले दारोगा की भतीजी से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों अहमदाबाद में रहकर नौकरी करने लगे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दो दिन पहले ही दोनों घर लौटे थे. दारोगा भतीजी की शादी से नाराज था. इसलिए बहाने से बुलाकर घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है.
छुट्टी पर आए आरोपी दारोगा ने शुक्रवार तड़के युवक को फोन कर धोखे से बाहर बुलाया था. जैसे ही वह घर से बाहर निकला, वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों और तलवार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बाकी लोग फरार हो गए.
घटना के दौरान जब आरोपी को यह निश्चित हो गया कि युवक की मौत हो चुकी है, तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर अपने सिर में गोली मार ली. जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया. उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए तुरंत निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कबाड़ कारोबारी मृतक के पिता ने बताया कि तीन-चार दिन पहले कुछ युवकों से विवाद के दौरान बेटे को जान से मारने की धमकी मिली थी. परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में हत्या की गई. दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा कर डीएसपी को जांच सौंपी है, जहां एफएसएल की टीम सैंपल जुटा रही है.








