रांची- रांची के तुपुदाना में एक युवती का शव सड़क से बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है की दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर उसे वाहन से कुचल दिया गया है, ताकि पूरा मामला हादसे जैसा लगे.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवती के शव को देखने से ऐसा लगता है कि पहले उसके साथ अनैतिक काम किया गया और फिर उसे वाहन से कुचल कर मार डाला गया. मामले की जानकारी मिलते ही तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौके एफएसएल टीम को भी बुलाकर जांच करवाई गई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुपुदाना पुलिस युवती की पहचान करने के साथ-साथ सड़क पर लगे हर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस के अनुसार, युवती को कहीं से उठाया गया होगा या फिर उसे कार में लाने वाले उसके जानकर होंगे. सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुचने की कोशिश कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक युवती की उम्र 25 साल के आसपास की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती को उन्होंने इस इलाके में कई बार देखा जरूर है, लेकिन वे उसे पहचानते नहीं है. पहचान नहीं होने के कारण भी पुलिस को जांच में दिक्कतें आ रही हैं.








