रांची- खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के तिलमी जंगल में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में संगठन का टॉप कमांडर श्रवण दास घायल हो गया है. जबकि उसके दस्ते के आधा दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलमी जंगल में पीएलएफआई उग्रवादी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. इस सूचना के आधार पर जरियागढ़ और कर्रा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान शुरू किया.
जैसे ही पुलिस की टीम जंगल पहुंची, उग्रवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें कुख्यात कमांडर श्रवण दास को गोली लगी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों के पास से चार पिस्टल, कई देशी कट्टा और एक दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
इसके अलावा मौके से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं. सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी एक डायरी है, जिसमें क्षेत्र के कई ठेकेदारों के मोबाइल नंबर और संभावित वारदातों का कच्चा-चिट्ठा दर्ज है.
एसपी ने बताया कि श्रवण दास तोरपा और कर्रा इलाके में आतंक का पर्याय बना हुआ था. उस पर रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी, आगजनी और रंगदारी वसूलने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वह लंबे समय से पुलिस की वांटेड सूची में था और उस पर पीसीए (PCA) भी लगा हुआ है. फिलहाल, पुलिस जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके.








