रांची- राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मामला बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सिंदवार टोली का है. जहां पवन मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी बेला मुंडा की हत्या कर दी.
बरियातू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात ही पवन मुंडा ने बेला मुंडा की घर में ही पीट-पीट कर हत्या कर दी. परिजनों को पूरे मामले की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई.
बेला मुंडा के जीवित होने की आस में उसे अस्पताल में इलाज के लिए जाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के दौरान यह बताया कि अत्यधिक मारपीट की वजह से बेला मुंडा की मौत हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पवन मुंडा के घर पर बिजली कट गई थी, अत्यधिक गर्मी की वजह से बच्चे अपने एक रिश्तेदार के यहां सोने चले गए थे. गुरुवार की सुबह जब बच्चे स्कूल जाने से पहले अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बेला मुंडा खून से लथपथ घर में पड़ी हुई है जबकि पवन घर से गायब था.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी पवन मुंडा की तलाश में जुट गई. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि पवन मुंडा मोरहाबादी के ही एदलहातू तालाब के पास छुपा हुआ है. सूचना के आधार पर पवन मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.








