रांची- RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर .आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहा था. पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और मंडल टोल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़ हुई.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की दोपहर शैफ नाम के आरोपी ने बाथरूम जाने की इच्छा जताई. बाथरूम जाने के बाद प्रहरी दरवाजे के बाहर ही खड़ा था जबकि सैफ बाथरूम के अंदर चला गया.
प्रहरी को चकमा देने के लिए सैफ ने नल को खोल दिया और बाथरूम की खिड़की से कोतवाली थाने के पीछे झाड़ियों के पीछे कूदकर फरार हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सैफ के थाना से फरार होने की सूचना मिलते हैं रांची पुलिस में हड़कंप मच गया. एसएसपी, सिटी एसपी से लेकर तमाम थानेदार सैफ की तलाश में जुट गए. इसी दौरान मांडर टोल प्लाजा के पास सैफ की सूचना मिली, जिसके बाद उसे टोल प्लाजा के पास ही घेर लिया गया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस का राइफल छीनने और उन पर फायरिंग करने की कोशिश की. इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सैफ घायल हो गया.
बता दें मंगलवार को राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में दो नाकाबपोश लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया था. हालांकि इस घटना में किसी के जान माल की हानि नहीं हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमला करने के बाद दोनों आरोपी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भाग रहे थे. जिन्हें एसआइटी ने बुधवार की देर रात कोडरमा जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया था.








