रांची- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया. इस बीच सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, सीएम सोरेन विधानसभा की कैंटीन में बीजेपी के विधायकों के साथ चाय का आनंद लेते नजर आए. वीडियो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही और हटिया से विधायक नवीन जायसवाल के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं. सभी दिग्गज नेता आपस में किसी गंभीर विषय पर बातचीत करते दिख रहे हैं.
तीखी राजनीतिक बयानबाजी से इतर, इस मुलाकात के दौरान नेताओं के चेहरों पर मुस्कुराहट और एक सहज तालमेल साफ नजर आया. इस ‘चाय पर चर्चा’ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








