पटना- बिहार में JDU विधायक का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे विधायक एक जेई को धमकाते नजर आ रहे हैं. इस वायरल ऑडियो में जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा बिजली विभाग के कनिय अभियंता को जूता से मारने और शिष्टाचार भूल जाने की बात कर रहे हैं.
मामला बढ़ने के बाद इस मामले में कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा द्वारा सफाई दिया गया और बताया गया कि अपने विधानसभा क्षेत्र के रामलगन बीघा गांव में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके सिलसिले में उनसे बातचीत हुई थी.
अब तक वहां पर ट्रांसफार्मर का बदलाव नहीं किया गया. उसी को लेकर जेई साहब को अतिथि गृह में बुलाकर पूरे मामले से अवगत कराया गया और जो भी उनके द्वारा आरोप लगाए गए हैं, बिल्कुल बेबुनियाद है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा, बिना तथ्यों के आरोप लगाना एक विधायक की छवि को धूमिल करने के प्रयास किया जा रहा है. इस पर सरकार से पूरे मामले की जांच उपरांत कार्रवाई करने की मांग करूंगा.
वहीं इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग अरवल के विद्युत अभियंता द्वारा नितीश कुमार के द्वारा कुर्था के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा के खिलाफ गाली गलौज मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित आवेदन दिए गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने में लगी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








