पटना- बिहार में एक बार फिर एक विधायक का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे विधायक एक जेई को धमकाते नजर आ रहे हैं. इस वायरल ऑडियो में जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा बिजली विभाग के कनिय अभियंता (Junior Engineer) को जूता से मारने और शिष्टाचार भूल जाने की बात कर रहे हैं.
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अरवल में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता नितीश कुमार ने कुर्था के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का गंभीर आरोप लगाया है.
इस बारे में अभियंता ने बताया कि 13 जून की शाम विधायक ने मोबाइल फोन पर रामलग्न बीघा गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदलने को लेकर बातचीत की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियंता का आरोप है कि बातचीत के दौरान विधायक ने अपशब्दों का प्रयोग किया और बाद में व्हाट्सएप कॉल कर भी गाली-गलौज की. उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को मोकरी गांव में ट्रांसफार्मर की जांच के सिलसिले में अपने सहयोगियों के साथ गए हुए थे.
वहीं से विधायक द्वारा सर्किट हाउस बुलवाया गया. आरोप है कि वहां विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने उन्हें मोबाइल फोन बंद रखने को कहा और फिर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की.
अभियंता ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक ने उन्हें नौकरी करने से रोकने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. विधायक द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हुआ.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियंता ने अरवल सदर थाना में कुर्था के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुये मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.








