पटना- मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती के लिए आज दूसरे और अंतिम चरण की परीक्षा है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, नालंदा, समस्तीपुर, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, सारण, पूर्णिया समेत सभी जिलों में कुल पांच सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। करीब साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी आज परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की दो तीन बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगी।
बिहार पुलिस की ओर से परीक्षा को कदामुक्त बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी शख्स की एंट्री नहीं है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसी भी छात्र को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के अलावा कुछ और ले जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि 4,236 पदों के लिए मद्य निषेध, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही की परीक्षा 14 एवं 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियां में होगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल आज भी विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








