डेस्क- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन सीरीज में लगातार चौथी बार फेल रहे हैं। वैभव बुधवार को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 28 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
उन्हें 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर फरिदून दऊदजई ने खालिद तनिवाल के हाथों कैच कराया। इससे पहले वैभव के 3 कैच ड्रॉप हुए। पहले कैच पर थर्ड अंपायर का फैसला विवादित रहा। इसे कमेंटेटर्स ने गलत ठहराया।
फिलहाल, भारतीय टीम ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 14 ओवर में एक विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। प्रियांश फिफ्टी बना चुके हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वैभव 3 जीवनदान मिलने के बाद कैच आउट हुए। फरीदून दाऊदजई की शॉर्ट गेंद पर वैभव पुल किया और खालिद तनीवाल को कैच थमा बैठे। यहां ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
वैभव सूर्यवंशी का इस सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद उनकी कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस भी हो गई थी।
अफगानिस्तान-ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। कप्तान ने कहा- 260 से 270 रन का टारगेट डिफेंडबल होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








