जामताड़ा- क्लर्क के पद पर ड्यूटी जॉइन करने के लिए जामताड़ा जिला समाहरणालय पहुंचे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. युवक के साथ उसका ससुर भी था. मामला फर्जी नियुक्ति पत्र का है. फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी अनुसार, सोमवार को गिरिडीह जिले के देवड़ी गांव का रहने वाला रजाक अंसारी नाम का एक युवक अपने ससुर के साथ क्लर्क के पद पर जॉइन करने के लिए जामताड़ा जिला समाहरणालय पहुंचा. जब वह डीसी ऑफिस पहुंचा, तो डीसी को उसका नियुक्ति पत्र देखकर संदेह हुआ. जिसके बाद अधिकारियों ने उसकी जांच की.
जांच में पता चला कि नियुक्ति पत्र पर जामताड़ा उपायुक्त के हस्ताक्षर और मुहर फर्जी थे और दस्तावेज में भी कई गड़बड़ियां पाई गईं. शक की पुष्टि होने पर पुलिस को सूचना दी गई और दामाद-ससुर दोनों को हिरासत में ले लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि उन लोगों और गिरोह के सदस्यों का पता लगाया जा सके जो फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने में शामिल हैं.
इस मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त आलोक कुमार ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क के पद पर ड्यूटी जॉइन करने आया था. धोखाधड़ी का पता चलने और शक होने पर पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया और पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








