हजारीबाग- हजारीबाग के चरही घाटी में सड़क दुर्घटना हुई है. जहां एक कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पलट गया. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल है. लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक महेंद्र कुमार पाल केबिन में फंस गया था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया.
चालक के दोनों पैर लोहे के हिस्सों में बुरी तरह फंस गए थे. इस कारण कटर मशीन की मदद से वाहन को काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, ट्रक पलटने के बाद शर्मनाक मंजर नजर आया. हादसे के बाद सड़क पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखर गई थी, जिसे लूटने की होड़ मच गई. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कोल्ड ड्रिंक को लूट लिया.
रास्ते से गुजर रहे मोटरसाइकिल चालक, स्थानीय ग्रामीणों के अलावा चार पहिया वाहन चालक भी अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ी कर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लूटते नजर आए.
सड़क दुर्घटना के कारण कुछ समय तक घाटी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. स्थिति को पुलिस की टीम ने काबू में पाया और घायल को इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया. यह ऑपरेशन लगभग 1 घंटे तक चला. चालक को जीवित निकालने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








