रामगढ़- झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद खदान में जहरीली गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना रामगढ़ वन क्षेत्र के चपरी-बुमरी इलाके में हुई, जहां कुछ लोग कोयले का उत्खनन करने बंद पड़े खदान में उतर थे.
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कोयला निकालने के लिए बंद खदान में घुसे थे. अचानक खदान के अंदर गैस लीक होने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांव वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.
पुलिस और CCL की टीमों को सूचना दी गई. रेस्क्यू के बाद चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतकों की पहचान छोटकी टोंगी सिरका अरगड्डा के रहने वाले देवा कुमार बेदिया और डब्ल्यू बेदिया, सिरका बुध बाजार के रहने वाले आशीष रजवार और किशोर रवानी के तौर पर हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बता दें कि रामगढ़ वन क्षेत्र में बुमरी गिद्दी के आसपास कई बंद खदानें हैं, जहां समय-समय पर उत्खनन की शिकायतें मिलती रही हैं. CCL इस मामले में लगातार कार्रवाई भी करता है. प्रशासन ने लोगों से बंद खदानों में न जाने और अवैध खनन से दूर रहने की अपील की है. बावजूद ऐसी घटनाएं होती रहती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








