नालंदा- नालंदा के नगरनौसा में विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी को 3200 रुपये घूस लेते रंगेहाथ विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि शिकायककर्ता बेबी कुमारी, पति- श्री लालमिकी प्रसाद, सा0$थाना- नगरनौसा, जिला- नालन्दा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी के द्वारा अप्रैल माह का सरकार द्वारा प्राप्त पोषाहार की राशि से संबंधित पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर करने के एवज् में रिश्वत की माँग की जा रही है।
प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् एक धावादल का गठन किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुषमा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगरनौसा, जिला- नालन्दा को 3,200/- रूपये रिश्वत लेते नगरनौसा प्रखंड परिसर स्थित इनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया है। टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.








