बिहार- पश्चिम चंपारण के बेतिया में निगरानी विभाग की टीम ने घूसघोर जिला मत्स्य पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बेतिया में जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन कुमार ने काम कराने के एवज में एक शख्स से पैसों की डिमांड की थी।
पैसों के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी लगातार पीड़ित शख्स पर दबाव बना रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने पटना में निगरानी विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम एक्शन में आई। निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और बेतिया पहुंच गई।
टीम ने घूसखोर अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन कुमार को एक लाख रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी की टीम घूसखोर अधिकारी को पूछताछ के बाद अपने साथ लेकर चली गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








