दरभंगा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 26 अगस्त को दरभंगा पहुंचेगी। हालाँकि प्रस्तावित जगह पर कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है. प्रशासन का कहना है कि यह एक शैक्षणिक संस्थान है और इससे पठन-पाठन में व्यवधान आ सकता है.
दरअसल, यात्रा के तहत रात्रि विश्राम के लिए जीवछघाट हाई स्कूल परिसर को चुना गया था, मगर जिला प्रशासन ने इस स्थल के लिए अनुमति नहीं दी है. प्रशासन का कहना है कि यह एक शैक्षणिक संस्थान है और इससे पठन-पाठन में व्यवधान आ सकता है.
कार्यक्रम के लिए समाज कल्याण विभाग से अनुमति लेनी थी, जो समय पर नहीं मिल सकी. इसके चलते कांग्रेस ने स्थल बदलने का निर्णय लिया है. अब यह कार्यक्रम जीवछघाट के पास स्थित फखरूद्धीन अली अहमद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कैंपस और उससे सटे खाली जमीन पर आयोजित किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की संभावना जताई गई है. कार्यक्रम प्रभारी मदन मोहन झा ने बताया कि प्रियंका गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम दरभंगा में तय है. हालांकि, उनका शेड्यूल अंतिम रूप से यात्रा से एक दिन पूर्व साझा किया जाएगा.
यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है, लेकिन प्रशासनिक अनुमति न मिलने को लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह लोकतांत्रिक यात्रा है और इसमें बाधा डालना जनता के अधिकारों को नजरअंदाज करने जैसा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








