पटना- बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमलावर नजर आ रहा है. आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में विधानसभा के लाइब्रेरी हॉल में महागठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई.
जहां सरकार को घेरने की रणनीति तैयार हुई. बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से हम लोगों ने मांग की है कि SIR के मुद्दे पर सदन में विशेष चर्चा कराई जाए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर हमारी विधानसभा है. बिहार को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है. ऐसे में अगर बिहार से लोकतंत्र को समाप्त करने की कोई कोशिश करेगा तो हमलोग चुप बैठने वाले नहीं हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब मताधिकार से वंचित न हो जाए, इसके लिए हमलोग सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर हमारी आवाज मुखरता से सुनाई देगी.
उन्होंने कहा कि हमने SIR पर विशेष चर्चा कराने की मांग की लेकिन अगर विधानसभा अध्यक्ष और सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुए तो आने वाले समय में इस सरकार को जवाब देते नहीं बनेगा.
ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है. कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. ऐसे में इन तमाम मुद्दों को हमलोग मानसून सत्र के दौरान उठाएंगे. ध्यानाकर्षण और कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से भी राज्य सरकार की विफलता को सामने लाएंगे और उनसे सवाल पूछेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








