पटना- पटना में एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान रामाकांत यादव के रूप में हुई है.
घटना उस वक्त घटी जब रामाकांत यादव अपने घर के बाहर स्थित बगीचे में टहल रहे थे. उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद परिजनों ने घायल रामाकांत को तत्काल इलाज के लिए बिहटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक रामाकांत यादव पिछले कई वर्षों से बालू कारोबार से जुड़े थे. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. मृतक के भतीजे सह मुखिया राहुल कुमार ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उनके पिता उमाकांत यादव की भी इसी प्रकार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








