जमुई- बिहार के जमुई में 900 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. शराब की तस्करी तेल टैंकर से की जा रही थी. शराब तस्करी का ये तरीका देख पुलिस भी हैरान है.
जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि झारखंड से जमुई के गरही के रास्ते शराब की खेप जाने वाली है. सूचना के आधार पर गरही थाना पुलिस ने जांच शुरू की. रोपावेल के पास जब एक तेल टैंकर को रोक कर जांच की गई तो उक्त तेल टैंकर से अंग्रेजी शराब के कार्टन निकलने लगे.
पुलिस ने तेल टैंकर से लगभग 900 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. दो तस्कर को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान बेगूसराय के सोहन कुमार (25) और गौरव कुमार (21) के रूप में हुई है. पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि झारखंड में तेल टैंकर में विदेशी शराब लादी गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








