पटना- राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ गयी है. बताया जा रहा है कि सुबह अचानक उनका शुगर लेवल कम हो गया. डेली रूटीन चेकअप में शुगर लेवल की जानकारी मिली है. लालू यादव की तबियत खराब होने की सूचना के बाद राबड़ी आवास में हलचल देखी जा रही है.
सूत्रों की मानें तो इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था हो रही है. लालू यादव कभी भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. पटना से लालू यादव दिल्ली एम्स में इलाज के लिए रवाना जा रहे हैं.
जानकारी अनुसार, राबड़ी आवास पर डॉक्टर्स लालू का इलाज कर रहे हैं। पटना के डॉक्टर्स ने लालू प्रसाद को फौरन दिल्ली जाने की सलाह दी है। लालू प्रसाद यादव पिछले दो दिनों से बीमार हैं। खबरों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव कभी भी इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो सकते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








