रांची- सीएम हेमंत सोरेन गढ़वा में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे. हेमंत सोरेन डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से इंडिया ब्लॉक सह कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी की चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा.
हेमंत सोरेन ने कहा, पांच वर्ष सिर्फ सरकार को गिराने का कार्य किया गया और साजिश रची गई. आज कार्यकाल से पहले झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, एनडीए की सरकार रहती तो ऐसा होता क्या?
निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि आज हमारा कार्यकाल खत्म होने से एक महीने पहले ही विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं. उनके कल्याणकारी योजनाओं से लोग डर गए और चुनाव के लिये तिथि भी आ गयी और अब चुनाव हो भी रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज मइया योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है. दिसंबर से मइया योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मिलना भी शुरू हो जाएंगे. आज सरकार गांव गांव जा कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है.
उन्होंने कहा कि आज हर बुजुर्ग महिला व पुरुष को पेंशन मिल रहा है. कोरोना काल मे भी राज्य सरकार ने गरीबो की मदद की थी. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पांच वर्ष विपक्ष ने उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की और उसके लिये साजिश भी रची.








