रांची- पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखण्ड के गढ़वा और चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है. घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं. अदालत में भी इन्होंने झूठ बोल दिए. आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. रोटी, बेटी और माटी की पुकार याद रखिए. झारखंड की पहचान बचाने के लिए राज्य में एनडीए की सरकार बनाइए.
मोदी ने आगे कहा कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमानित किया. उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया. ये आदिवासी का अपमान नहीं है? झामुमो और कांग्रेस को महिला राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीता सोरेन के साथ इन्होंने क्या किया है? आपको अच्छे से मालूम है. एक कांग्रेस नेता ने इन्हें अपमानित किया है. इसके बाद भी झारखंड के मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा.
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया है. दीदी गोगो योजना की घर-घर चर्चा है. हर माता-बहन ने इसे गले लगाया है. इसने नयी ऊर्जा भर दी है. हर महीने 2100 रुपए आएंगे. 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की गयी है.
रोजगार पर बोलते हुए पीएम ने कहा, झारखंड के युवाओं को वर्तमान सरकार ने नौकरी तो नहीं दी, लेकिन पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया. पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. तीन लाख निष्पक्ष भर्ती करायी जाएगी. पीएम ने कहा कि आदिवासी समाज को और मजबूत बनाया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








