पटना- पश्चिम बंगाल में बिहार के दो युवकों की पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति तेज हो गयी है। एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमलावर नजर आए तो वही राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ममता बनर्जी को फोन लगा दिया।
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो बिहारी युवकों के साथ बदसलुकी की गयी. उनके साथ बंगाल के लोगों ने मारपीट की। वायरल वीडियो को देखने के बाद लालू यादव ने ममता बनर्जी से दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं, तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वही ममता बनर्जी ने लालू और तेजस्वी को बिहारियों के साथ मारपीट मामले में दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








