गया- गया जिले से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऑडियो आमस थाना के थानाध्यक्ष इंद्रजीत का बताया जा रहा है जिसमे खूब गाली गलौज की गई है. थानाध्यक्ष ने गाली पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को भी दी है.
अभद्र भाषा का प्रयोग करते थानाध्यक्ष ने कहा कि ‘मुकेश सहनी तो अब मंत्री भी नहीं हैं पूर्व मंत्री हैं. मेरा क्या उखाड़ लेगा’ उसके बाद जमकर भद्दी भद्दी गाली दी. कहा कि ‘यहां भी सीएम के रिश्तेदार है मालूम है न..? मुकेश सहनी पर तुम उछल रहा है?’ हालांकि अभी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.
जानकरी अनुसार, वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार 14 सितंबर को शेरघाटी कोर्ट में एफिडेविट बनवाने गए थे. इस दौरान उनकी बाइक की चोरी हो गई जिसके बाद उन्होंने आमस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई. बाइक के बारे में पता करने के लिए अनिल कुमार आमस थाना पहुंचे थे जिसके बाद थानाध्यक्ष ने अपनी वर्दी का ऐसा रौब दिखाया कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को भी कुछ नहीं समझा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वायरल ऑडियो में जब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखने और फुटेज मांगने की बात की गई तो थानाध्यक्ष ने कहा कि ‘तुम हमको अनुसंधान सिखाएगा. तुम कौन होता है सीसीटीवी फुटेज मांगने वाला? तुम मेरा डीएसपी है या एसपी…पैरवी करवाता है कि मंत्री के पीए बोल रहे हैं तो यहां क्या लगता है कि चौकीदार बैठा है.’
वहीँ, वायरल ऑडियो मामले में एसएसपी आशीष भारती का बयान आया है. उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच के लिए शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 को निर्देश दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








