पटना- RJD दफ्तर में आयोजित सदस्य्ता अभियान कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आरजेडी नेताओं की गाड़ी का ट्रैफिक एसपी ने चालान काटना शुरू कर दिया।
पटना के नए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान खुद सड़क पर उतर गए और आरजेडी दफ्तर के बाहर बेतरतीब ढंग से लगी नेताओं की गाड़ियों का ऑन द स्पॉट चालान काटना शुरू कर दिया।
ट्रैफिक एसपी ने इस दौरान विधायकों और विधान पार्षदों की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा और खुद गाड़ियों के आगे लगे नेम प्लेट के कवर को हटा-हटातकर चालान काटने का निर्देश वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक के बाद एक कई विधायकों और विधान पार्षदों की गाड़ी का चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस के इस एक्शन के बाद आरजेडी दफ्तर के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
इस दौरान ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान का कहना था कि कानून सबके लिए है और कानून इन्हीं माननीय के द्वारा बनाया गया है, इसलिए किसी की भी गाड़ी हो नियम तोड़ने वाले लोगों की गाड़ियों का चालान जरूर कटेगा।
इसको लेकर आरजेडी में भारी आक्रोश है। आरजेडी नेताओं का कहना है कि जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के बाहर भी गाड़ियां खड़ी रहती है, उनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








