डेस्क- दिल्ली में स्टैंडअप कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मोर्चा खोल दिया है. छठ महापर्व, बिहार की महिलाओं के सिंदूर और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिल्ली के साकेत थाने पहुंचकर शिकायत दी है.
पार्टी ने कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था, महिलाओं के सम्मान और बिहार की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विषयों पर इस तरह की टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं.
इसी विरोध में पार्टी की टीम साकेत थाने पहुंची और दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और कॉमेडियन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पार्टी नेताओं के मुताबिक, पुलिस की ओर से शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.
फिलहाल इस मामले में शिकायत के बाद सबकी नजरें दिल्ली पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं. देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








