रांची- झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया. इस अवसर पर मंझगांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक निरल पूर्ति को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाजा गया.
राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, वर्तमान विधायक और खेल जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं.
हाल के दिनों में झारखंड के राजनीतिक जगत से जुड़े कई लोगों के निधन और शोक की स्थिति को देखते हुए इस बार समारोह को सादगीपूर्ण रखा गया. इसी कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि, विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही. इस दौरान उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया.
निरल पूर्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हैं और पश्चिमी सिंहभूम जिले की मझगांव (ST) विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने 2005, 2014, 2019 और 2024 में मझगांव सीट से विधानसभा चुनाव जीता है.
उन्हें चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को हराने के लिए भी जाना जाता है. निरल पूर्ति ने 1990 के दशक में अलग झारखंड आंदोलन और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में उन्हें ‘बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ से सम्मानित किया गया.








