रांची- झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार गंभीर है, लेकिन ब्लैकमेलिंग और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताल में शामिल एंबुलेंस चालकों और पैरामेडिकल स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि हड़ताल के कारण किसी मरीज की जान गयी, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के जरिये समस्या का समाधान निकालना चाहती है. हालांकि, बातचीत विफल रहने पर निजी एंबुलेंस और नये ड्राइवरों की व्यवस्था की जायेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंत्री ने बताया कि सरकार 280 नयी एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस खरीदेगी. इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में एंबुलेंस उपलब्ध कराने की योजना पर भी तैयारी करने की जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के साथ बैठक कर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने के निर्देश भी दिये गये हैं.








