डेस्क- मुश्किल वक्त से गुजर रहे अभिनेता शरद कपूर को सोनू सूद का साथ मिला है. सोनू सूद ने एक्टर शरद कपूर की हेल्थ को देखते हुए उनके इलाज का खर्च उठाने का वादा किया है. कहा जा रहा है कि सोनू की ओर से आने वाली एक मेडिकल टीम एक्टर का ट्रीटमेंट करेगी. बता दें, शरद को पैर में इंजरी है.
दरअसल, शरद कपूर एक बॉलीवुड एक्टर हैं. उन्होंने शाहरुख खान-समलान खान समेत कई बड़े स्टार संग काम किया है. उन्हें शाहरुख खान की फिल्म जोश और सलमान खान की फिल्म जय हो में देखा गया था.
शरद कपूर उस वक्त तेजी से चर्चा में आए जब उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर दौड़ने लगे. शरद कपूर के हालिया वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन वीडियो में शरद बेहद कमजोर दिख रहे थे और बॉलीवुड में भी एक्टिव नहीं थे. एक वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड से अपने लिए मदद की अपील भी की थी.
रिपोर्ट्स की मानें तो, शरद कपूर को ऐसी हालत में देखने के बाद सलमान खान और सोनू सूद उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं. हाल ही में शरद कपूर ने एक वीडियो में सलमान, शाहरुख और अक्षय कुमार जैसे बडे़ स्टार्स से मदद की अपील की.
वीडियो में एक्टर ने अपनी हेल्थ और फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में बात की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो के बाद सलमान ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है, लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शरद कपूर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि वह इस हालत कैसे पहुंचे थे. एक्टर ने बताया, ‘जब कोई आप पर दोष मढ़ता है, भले ही आपकी कोई गलती न हो, तो इससे बहुत गहरी तकलीफ होती है. नौबत यहां तक आ गई कि मैं डिप्रेशन में चला गया.
मेरा किसी से मिलने का मन नहीं करता था, काम करने का भी मन नहीं करता था, लेकिन अब मैंने फैसला किया है. मैंने इंडस्ट्री से गुहार लगाई है कि कृपया मेरी मदद करें, क्योंकि मैं भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा हूं’. एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री से मदद की अपील की और कहा कि वह कमबैक करना चाहते हैं.
बेजुबान ट्रस्ट की एक महिला हेमा चौधरी ने बताया कि वह 2-3 साल से बेड पर रहे हैं. एक्टर ने दो-दो दिनों तक खाना भी नहीं खाया था. वहीं, एक्टर ने बताया कि फैमिली वाले उन्हें कभी-कभी फोन करते थे. आखिर में शरद ने कहा कि मुझे आर्थिक और मेंटली मदद चाहिए. मैं सभी बड़े एक्टर्स को हीरो की नजर से देखता हूं, प्लीज मेरी मदद करो.
बता दें, नवंबर 2024 में एक्टर पर एक 32 साल की महिला से यौन शोषण का आरोप लगा था. शरद कपूर पर यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया था. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर एक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 और 79 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें तलब किया था.
पीड़ित महिला का आरोप था कि शरद कपूर ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें गलत तरीके से छुआ. महिला ने बताया था कि वह फेसबुक के जरिए शरद कपूर से जुड़ी थीं.
फिर धीरे-धीरे उनकी बात वीडियो कॉल पर होने लगी. महिला ने आगे बताया था कि इसके बाद एक्टर ने उन्हें शूटिंग के बारे में बात करने के बहाने मुलाकात के लिए बुलाया था.








