पटना- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 58 वर्ष के हो गए. सीएम बनने के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है. इस खास अवसर पर वह अपने गृहक्षेत्र मुंगेर में हैं. पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले अपने पैतृक गांव तारापुर प्रखंड के लखनपुर पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज और धार्मिक आस्था के साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ छठ पूजा में भाग लिया.
सोमवार की सुबह गांव के लखनपुर उत्तर टोला स्थित छठ घाट पर अपनी पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसके बाद सीएम तारापुर के रणगांव स्थित मंदिर में जाकर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया. पूजा-अर्चना कर उन्होंने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.
वे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने भी सम्राट चौधरी को जन्मदिन की शुभकामना दी. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.’








