भागलपुर- भागलपुर में शनिवार सुबह जमीन और रुपये के विवाद ने रिश्ते का कत्ल कर दिया गया. आरोप है कि सात लाख रुपये और जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी.
मामला बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित वृद्ध आश्रम इलाके का है. मृतक की पहचान नंदलाल यादव (36) के रूप में हुई है. हमलावरों ने नंदलाल यादव को सिर और पेट में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
4-5 राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है. नंदलाल यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का आरोप है कि छोटे भाई शंभू यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े भाई नंदलाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि शंभू यादव ने अपने बड़े भाई नंदलाल यादव से सात लाख रुपये कर्ज लिए थे. नंदलाल लगातार अपने रुपये वापस मांग रहे थे. इस पर शंभू ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर रुपये लौटाने की बात कही थी. इसी जमीन और रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था.
मृतक की पत्नी के मुताबिक शनिवार सुबह नंदलाल यादव चाय पीने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान रास्ते में उन पर गोलीबारी कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
मृतक की पत्नी जूना देवी ने अपने देवर शंभू यादव समेत चार लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले शंभू यादव पिस्तौल लेकर उनके घर पहुंचा था और उनके गोली मारने की धमकी दी थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.








