डेस्क- असम के काजीरंगा के रंगाजन में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज़ रफ़्तार ट्रैवलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में 23 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर (मिनी बस) में ज़्यादातर यात्री स्टूडेंट थे. एक्सीडेंट वाली ट्रैवलर का रजिस्ट्रेशन नंबर एएस 02 एसी 6690 है. ड्राइवर की पहचान अब्दुल मजीद के तौर पर हुई है. ट्रैवलर, जिसमें 27 यात्री बैठ सकते थे, बुरी तरह क्षतिग्रस्त्र हो गई.
टक्कर के बाद कई यात्री गाड़ी के अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिसवालों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायल लोगों को कोहोरा मॉडल हॉस्पिटल ले जाया गया, और ज़्यादातर गंभीर रूप से घायल लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि मिनी बस बहुत तेज स्पीड से चल रही थी. यह हादसा तब हुआ जब मिनीबस के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, और गाड़ी कंटेनर ट्रक से टकरा गई.”
घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है. इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है.
जिन परिवारों ने अपनों को खोया है. उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. कोई भी शब्द उनके दुख को पाट नहीं सकता. लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं है. दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, ‘हमें प्राथमिक तौर पर यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन मेडिकल फैसिलिटी मिले.
माननीय मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद हैं. रेस्क्यू कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं. मैं घायलों को जल्द स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करता हूं.’








