रांची- ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर ड्राइवर समाज की समस्याओं को लेकर 12 नवंबर को पूरे देश में ‘स्टेरिंग छोड़ो अभियान’ चलाया जाएगा. इसकी जानकारी ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अकील सोनू ने दी.
अकील सोनू ने बताया कि देश को आजाद हुए 79 साल हो गए, लेकिन आज तक ड्राइवर समाज की समस्याओं पर केंद्र और राज्य सरकार ने विशेष ध्यान नहीं दिया. जबकि ड्राइवर समाज देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं.
ड्राइवरों को आए दिन शोषण, उत्पीड़न और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि रास्ते में छोटी सी गलती पर ड्राइवरों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं होती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और जिला परिवहन कार्यालय में भी शोषण की शिकायतें मिलती हैं. लाइसेंस बनाने के नाम पर हजारों का मुद्रामोचन होता हैं.
ओवरलोड के नाम पर 10 हजार की फाइन में 1 लाख रुपये तक वसूले जाने की समस्या है. स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग ड्राइवर का पेशा अपनाने से भी पीछे हट रहे हैं.
इतना ही नहीं कई बार मालिक काम करवाने के बाद पैसा नहीं देते, मारपीट करते हैं और काम से भगा देते हैं. सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मौत पर उसका पूरा परिवार बेसहारा हो जाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ड्राइवरों की तीन प्रमुख मांगें
अकील सोनू ने कहा कि ड्राइवर की तीन मांग हैं. पहली मांग ड्राइवर आयोग का गठन हो ताकि ड्राइवर समाज की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए एक निश्चित जगह हो.
दूसरी मांग सड़क दुर्घटना या अन्य हादसे में ड्राइवर के परिवार और आश्रितों को वेलफेयर बोर्ड से मुआवजा दिया जाए. वहीं ड्राइवरों के साथ मारपीट और उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए.








